मार्केट कॉम्प्लेक्स की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

भास्कर न्यूज |बगोदर मार्केट कांप्लेक्स बगोदर की परती पड़ी भूमि पर साईं मंदिर प्रबंधक दशरथ बिंद पर लकड़ी रखकर कब्जे करने की कोशिश का आरोप दुकानदारों ने लगाया है। दुकानदारों ने सीओ को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि उक्त भूमि पर उक्त व्यक्ति ने पहले भी कब्जे की कोशिश की थी।जिसका विरोध किया गया था। मामला हाइकोर्ट में है। इस बीच मंदिर प्रबंधन ने फिर से वहां लकड़ी रखकर न सिर्फ विवाद को बढ़ाने की कोशिश की, बल्कि कोर्ट का अवमानना किया है। सीओ को दिए आवेदन में सुरेश साव, सुनील जयसवाल, सुबोध जयसवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *