सड़क हादसे में निगम का मजदूर जख्मी

गिरिडीह| नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय कृष्णा हाड़ी सड़क दुर्घटना में बस स्टैंड मुख्य सड़क पर सोमवार को गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने कहा िक कृष्णा हाड़ी नगर निगम में मजदूर के पद पर पदस्थापित है। वह घर से बाइक से नगर निगम ड्यूटी पर जा रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही चारपहिया वाहन मजदूर की बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। कृष्णा हाड़ी सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल का स्थिति खराब देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *