गिरिडीह | चतरा कॉलेज चतरा में 18 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विनोबा भावे विश्वविधालय यूथ फेस्टिवल (युवा महोत्सव) मे भाग लेने के लिए गिरिडीह कॉलेज की टीम मंगलवार को रवाना होगी। गिरिडीह कॉलेज की टीम ने पिछली बार युवा महोत्सव में भाग लेकर 11 पदक जीते थे। प्रिंसिपल डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि इस बार गिरिडीह कॉलेज की टीम पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी करते हुए महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हो रही है। महोत्सव में भाग लेने के पूर्व टीम में शामिल प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का हुनर का रिहल्सल करते हुए कॉलेज परिवार को दिखाया। हर साल की तरह इस साल भी गिरिडीह कॉलेज की टीम युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चतरा जा रही है। इस बार गिरिडीह कॉलेज की टीम ने काफी बेहतर तरीके से एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति युवा महोत्सव में देने की तैयारी की है। इस बार गिरिडीह कॉलेज की टीम पिछली बार से और शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय में अपना नाम रौशन करेगी। डॉ. एमएन सिंह ने बताया कि बच्चों ने काफी बेहतर प्रदर्शन की तैयारी की है कॉलेज परिवार को पूरी उम्मीद है कि इस बार गिरिडीह कॉलेज सबसे अव्वल स्थान युवा महोत्सव में हासिल करेगी।


