कोयला डंप करने से मना किया तो पिता-पुत्र पर हमला

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम उंदरो निवासी सवीदा खातून पति लतीफ मियां ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर तुफानी अंसारी पर पति व बेटे पर हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। कहा कि तूफानी अंसारी ने हमारे जमीन पर कोयला गिर दिया था। जिस पर मेरे पति लतीफ मियां व पुत्र इस्राफिल अंसारी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर तूफानी अंसारी, राजा अंसारी, साजिद अंसारी, सबीर अंसारी सहित उसके घर के तमाम महिला पुरूष हथियार से लैस होकर पहुंचे और हमला बोल दिया। जिसमें मेरा पति और बेटा को तलवार, फरसा व रड से मारकर जख्मी कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *