{नए वर्ष में दोनों जिलों को लाभ मिलने की संभावना भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह और कोडरमा जिले के सीमा पर धनवार प्रखंड के गोरहंद गांव के पास बने पंचखेरो जलाशय को राज्य पर्यटन विभाग की ओर से अधिसूचित कर लिया गया है। इसके बाद विभाग डैम को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की तैयारी में जुट गया है। पंचखेरो जलाशय धनवार और कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के बीच बना है। जहां पर पिकनिक के दिनों में दोनों जिलों के ग्रामीण इलाकों की भीड़ काफी उमड़ती है। हालांकि डैम को राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से धनवार और मरकच्चों प्रखंड के ग्रामीण इलाकों मंे सिंचाई व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। लेकिन अभी जिस तरह डैम में पानी जमा होता जा रहा है। साथ ही डैम के आसपास के घने जंगलों से डैम की सुंदरता देखते हुए बन रही है। ऐसे मंे अब पर्यटन विभाग की ओर से डैम को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना है।डैम पंचखेरो डैम गिरिडीह जिले की बांधी और कोडरमा के पंचखेरो नदी को जोड़कर बनाया गया है। ऐसे में डैम मंे बरसात के दिनों में काफी पानी जमा हो जाता है। पिकनिक के लिए डैम के आस-पास भीड़ रहती है। पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित होने का इंतजार आसपास के ग्रामीणों को भी है पंचखेरो जलाशय में जल्द ही एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू होने की उम्मीद है, जिस पर पर्यटन विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत डैम में कायकिंग, पैडल बोटिंग, फिशिंग, क्लिप जंपिंग, बनाना राइड, ड्रैगन बोट जैसे साहसिक खेलों की व्यवस्था की जाएगी। इन खेलों के शुरू होने पर गर्मी के मौसम में पर्यटकों की काफी भीड़ रहेगी। उसके साथ आस-पास के क्षेत्रों मंे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अभी डैम में सिर्फ मछली पालन का काम हो रहा है। ऐसे में पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित होने का इंतजार ग्रामीणों को भी है।


