भास्कर न्यूज | तेलो झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक चंद्रपुरा प्रखंड के शनिचर हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश महतो की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष राजदेव महथा, सचिव राजेन्द्र नाथ महतो, राज किशोर महतो, संयुक्त सचिव प्रमेश्वर मंडल टिकू राम महतो की देखरेख में रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रपुरा प्रखंड स्तरीय समिति का चुनाव किया गया। जिसमे प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो, उपाध्यक्ष मो शमीद अंसारी, डॉ प्रेमचंद महतो, भोला महतो, प्रेमचंद महतो, महासचिव सुनील टुडू, सचिव गोपाल महतो, रासबिहारी रजक, डॉ घनश्याम महतो, संयुक्त सचिव फारूक अंसारी, संगठन सचिव ठाकुर महतो, कोषाध्यक्ष यदु महतो के अलावे 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए। जिला अध्यक्ष राजदेव महथा ने कहा कि जिस तरह से हमलोगों ने अलग झारखंड राज्य लिए आंदोलन कर राज्य हासिल किया ठीक, उसी तरह अब एक ओर लड़ाई लड़कर हम लोग अपना सम्मान लेने का कार्य करेंगे। साथ कहा कि सरकार ने हम लोगों को आंदोलनकारी घोषित किया है लेकिन अबतक हमलोगों को भी पेंशन मुहैया कराए अन्यथा मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आंदोलनकारियों के आश्रित को आने वाले डीवीसी में नया प्लांट में रोजगार सरकार मुहैया कराए। मोर्चा की अगला बैठक 18 फरवरी को आहूत की गई है जिसमे आंदोलन को लेकर रणनीति बनाया जाएगा। इस दौरान सुरेश गिरी, बालेश्वर महतो, चिंता देवी, अभय गिरी, जीवाधन महतो, संतोष कुमार वर्णवाल, तुलसी महतो, कामेश्वर महतो, सरजू महतो समेत कई लोग थे।


