कांड्रा के डुरांग में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर-टेंपो की जोरदार टक्कर; युवक की मौत, दो घायल भास्कर न्यूज | जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास रविवार शाम करीब 4.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टाटा स्टील के आरएमएच गेट से बाहर निकल रहे ट्रेलर और एक टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्रासाली पापाहातू गांव निवासी सकारी लेयांगी (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो (जेएच05ईई-2248) पर चार लोग स्टेशन से साकची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुनसुनिया गेट के पास टेंपो चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और टेंपो सीधे गेट से बाहर निकल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सकारी लेयांगी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल टेंपो चालक आजादनगर मानगो निवासी सराफत हुसैन और यात्री संदीप पूर्ति का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सरायकेला| कांड्रा थाना अंतर्गत डुरांग गांव में आरएमपी डॉक्टर गंगाधर महतो के 27 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि शाम करीब 6 बजे प्रकाश बाहर से घूमकर घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसने अपनी मां से चाय पीने की इच्छा जताई, जिस पर उसकी मां ने चाय और बिस्कुट दिया। मां-बेटे ने साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद प्रकाश अपने कमरे में चला गया। करीब 7 से 8 बजे के बीच जब उसकी मां कमरे में गई तो देखा कि प्रकाश फंदे के सहारे लटका हुआ है। वह तुरंत घर के अन्य लोगों को बुलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *