सेमलेद का बाहा मिलन समारोह 15 मार्च को

चाईबासा| रविवार को चाईबासा अंतर्गत बिरुवा नगर में संथाली सेमलेद,चाईबासा के वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र सोरेन के आवासीय परिसर में संथाली सेमलेद,चाईबासा द्वारा आयोजित बाहा मिलन समारोह 15 मार्च 2026 की तैयारी को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सेमलेद के अध्यक्ष जयराम टुडू ने किया। बैठक में बाहा मिलन समारोह की सफलता के लिये कॉर्डिनेशन समिति बनाया गया। समिति के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया कि अपनी पारंपरिक सांस्कृति को बनाए रखना है। पारंपरिक वेशभूषा में हमें बाहा मिलन समारोह में शामिल होना है। इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं को जूड़ने की जरूरत है। तभी हम अपनी पहचान को बरकरार रख सकते हैं। बैठक में सेमलेद के उपाध्यक्ष ठाकुर चंद्र मुर्मू,सचिव अमृत माझी, लखन मुर्मू, जे एस सोरेन, सनातन मार्डी, विनोद मार्डी, दीपक मार्डी, फागु मुर्मू, जितेन हेंब्रम, कृष्णा हेंब्रम, विमल हंसदा, सुरेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *