सरायकेला| पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल सह बाजार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के सभी प्रशिक्षु छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हाथों से तैयार किए गए फास्ट फूड सामग्री को स्टॉल पर बेचकर ग्राहकों के साथ अपना हुनर साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें व्यावहारिक बाजार अनुभव प्रदान करना था। छात्रों ने ग्राहकों से सीधे संवाद कर बिक्री, मूल्य निर्धारण और ग्राहक संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। बाजार में विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड स्टॉल लगाए गए, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत एवं द्रौपदी महतो उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज| चाईबासा रविवार को एल्युमिनी एसोशिएशन टाटा कॉलेज चाईबासा कार्यालय में सुखदेव बारी की अध्यक्षता में नेशनल शेड्यूल्ड ट्राइब्स एजुकेशन एसोसिएशन (NSTEA) का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों का सर्वसहमति से चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- सुभाष चातर, उपाध्यक्ष- प्रधान बिरुवा, सचिव- सिकंदर बुड़ीउली, संयुक्त सचिव- दिलदार पूर्ति व राजू डांगिल, कोषाध्यक्ष- चुमार सिंह सुरीन, सह कोषाध्यक्ष- पुलचंद पूर्ति, सलाहकार- डॉ. अभिषेक कालुंडिया, जेवियर तिर्की, विधि सलाहकार- संजय देवगम, सलाहकार- जेवियर तिर्की तथा सदस्यों में रामेश्वर देवगम, विजय सिंह पूर्ति, सुश्री जेमा गुइया, दिनेश कुमार जोंको आदि शामिल हैंं। बताया गया कि संघ का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासियों द्वारा संचालित सभी स्कूलों का एक समूह या एकता बनाकर सभी स्कूलों को सहायता प्रदान करने का कार्य करना है और ग्रामीण परिवेश के सभी गांवों के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर भविष्य उज्ज्वल करने का काम किया जाएगा। साथ ही नशे की प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहे बच्चों को बचाने का कार्य करेगा। आगे चल कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ संबंध स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, डिप्लोमा, शिक्षा बोर्ड और काउंसिल जैसा संस्थान स्थापित करने की दिशा में काम करने का प्रयास करेगा। इस पहल में शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


