सेवा केंद्रों के पंजाब प्रोजेक्ट हेड प्रभजोत सिंह ने बताया कि आज पंजाब भर के सेवा केंद्रों में राज्य स्तरीय जॉब फेयर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक डीसी ऑफिस में मौजूद मुख्य सेवा केंद्रों में केवाईसी ऑपरेटरों की भर्ती के लिए जॉब फेयर लगाया जा रहा है। 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है। इच्छुक युवा 9 फरवरी को हर जिले के डीसी कॉम्प्लेक्स में बने सर्विस सेंटर में अपने एजुकेशन और रेजिडेंशियल पहचान पत्र के साथ इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।


