अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के लिए दिया राशन

जालंधर | मॉडल टाउन स्थित मदर टेरेसा शांति भवन में अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के लिए राशन दिया। स्व. माता कृष्णा विज धर्मपत्नी स्व. लेखराज विज की याद में उनके पुत्र एवं फाउंडेशन के चेयरमैन व श्री देवी तालाब मंदिर के महासचिव राजेश विज और उनके परिवार ने राशन दिया। इस दौरान सिस्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां अध्यक्ष रमेश महेंद्रू, प्रदीप छाबड़ा, राधे श्याम सेठ, पुरषोतम लाल शर्मा, मानव विज, रितेश विज मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *