संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करने किया प्रेरित

पसान| पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों के रोकथाम के लिए कोटवारों की बैठक ली। उन्होंने गांव स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों, अपराध के पूर्व सूचना, असामाजिक तत्वों की पहचान करने चर्चा की। थाना प्रभारी ने कहा कि अपने-अपने ग्राम में अजनबी व्यक्तियों की आवाजाही, चोरी, अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा, नशा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद और किसी प्रकार की संधि गतिविधि पर निगरानी रखें। ऐसे किसी भी जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम कोटवार पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उनकी सक्रिय सहभागिता से ही अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। कोटवार से सहयोग की अपेक्षा करते हुए जिम्मेदारियां के प्रति सजग रहने प्रेरित किया। इस मौके पर एएसआई राकेश सिंह प्रधान, आरक्षक राजेंद्र राय, कुरसा मिंज, आरक्षक राहुल बघेल, विनोद कंवर, विष्णु पाटले, रतन राठौर, विकास जांगड़े उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *