छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

सरिया | सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल सरिया में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्य मंत्री दर्जा) की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और सरस्वती पूजन से हुई। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक–शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *