जगतरा पहुंचने के पहले ट्रक से 100 बारदाने में भरे धान गायब

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के ग्राम सकरौद खरीदी केंद्र से जगतरा संग्रहण केंद्र पहुंचने के पहले ट्रक से 100 बारदाने मंे भरी धान गायब होने का मामला सामने आया है। ट्रक में एक हजार बारदाने में धान भरा गया था। लेकिन वजन कराने पर 100 बारदाने कम पाए गए। इस वजह से ट्रक में भरे धान को जगतरा में खाली नहीं कराया गया। जानकारी अनुसार पर्ची में एक हजार बारदाने में धान भरने यानी लोड करने का उल्लेख किया गया है लेकिन जगतरा संग्रहण केंद्र में जब वजन लिया गया तब मालूम हुआ कि 100 बोरे धान कम है। इसके पहले मालीघोरी संग्रहण केंद्र के बजाय बड़भूम-दमकसा के बीच धान से भरी ट्रक को छोड़ने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में बालोद थाने में चालक हर‍ि प्रसाद केंवट के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(3) के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस के अनुसार दमन मंदीप रोड़ लाइन्स राजनांदगांव के जनरल मैनेजर तोरण दुबे ने जानकारी दी है कि ट्रक चालक हरि प्रसाद केंवट 13 जनवरी को कोड़ेवा धान खरीदी केंद्र से 900 कट्टा धान भरकर संग्रहण केंद्र मालीघोरी के लिए रवाना हुआ था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। 17 जनवरी को डीएमओ बालोद से जानकारी मिला कि धान सहित ट्रक ग्राम दमकसा से बड़भूम के बीच मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *