सशक्त स्टूडेंट्स ही समृद्ध भारत की पहचान हैं : डॉ. स्वराज

खत्री सभा महिला मंडल की ओर से शक्ति मॉडल पब्लिक स्कूल में ‘स्टूडेंट्स उज्जवल भविष्य का सशक्त भविष्य’ विषय पर सेमिनार करवाया गया। डॉ. स्वराज ग्रोवर के नेतृत्व में करवाए गए सेमिनार में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विपिन बाला, खत्री सभा पदाधिकारी सुनील खन्ना, स्कूल प्रबंधक डॉ. संजीव शर्मा, राजेश कोडल का विशेष योगदान रहा। इस सेमिनार में महिला मंडल पदाधिकारी रेनू महाजन, डाली भाटिया, सरोज चावला, वीणा महाजन, इंदिरा धवन, स्नेह अरोड़ा, रविंद्र कोडल, अनीता रानी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि समाज परिवार और शिक्षा व्यवस्था का दायित्व है कि वह स्टूडेंटस को सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करें ताकि वह देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सके। डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा की सशक्त स्टूडेंट्स ही समृद्ध भारत की पहचान है। स्टूडेंटस में शिक्षा के साथ नैतिक राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागृति जरूरी है। डॉ. बाला ने कहा की स्टूडेंट्स का स्वस्थ होना देश के विकास के लिए जरूरी है। स्कूल प्रबंधन ने आए हुए अतिथियों का आत्मीय सम्मान किया। इस मौके पर खत्री महिला महासभा की कई सदस्य मौजूद रही। खत्री सभा महिला मंडल ने ‘स्टूडेंट्स उज्जवल भारत का सशक्त भविष्य’ विषय पर करवाया सेमिनार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *