गोवर्धन पूजा : ठाकुर जी को छपन्न भोग लगाए

श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा से मनाया। ट्रस्ट प्रधान सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में मनाए गए महोत्सव की शुरुआत गोवर्धन पूजा से की गई। राधा कृष्ण भजन मंडली ने प्रभु ठाकुर जी का गुणगान किया। भजनों पर भक्त नाचे। भगवान ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाए गए। प्रधान गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने अपने हाथों से ब्रह्मभोज वितरित किया। भोज के बाद पदाधिकारियों ने उक्त पुजारियों एवं धार्मिक नेताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी हासिल किया। ब्रह्मभोज के बाद ही समस्त श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। प्रधान गुप्ता ने बताया कि हर साल उक्त आयोजन श्रद्धा से किया जाता है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भी घी मंडी स्थित मंदिर भूतनाथ शिवाला में धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा समागम के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि कमेटी प्रबंधकों द्वारा भक्तों को धर्म से जोड़ने का काम किया जा रहा है, इसी कड़ी के तहत शिवरात्रि पर भी भव्य समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशा व अन्य समाजिक बुराइयों से समाज को दूर रखने के लिए उन्हें धर्म व सत्संग से जोड़ना आवश्यक है। इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान वरुण नेवटिया, संजय केजरीवाल , संजय बागला, विपुल नेवटिया आदि ने शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *