अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल, अमृतसर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनीष गर्ग ने बताया कि ‘मिनिमली इनवेसिव यूरोलॉजी सर्जरी’ किडनी, प्रोस्टेट और मूत्र प्रणाली की बीमारियों में क्रांतिकारी बदलाव लाई है। डॉ. गर्ग के अनुसार, इस तकनीक में पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय बहुत छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और संक्रमण का न्यूनतम खतरा रहता है। अत्याधुनिक कैमरों की मदद से होने वाली यह सर्जरी अधिक सटीक होती है, जिससे मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता। किडनी स्टोन, प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना, यूरिनरी ब्लॉकेज और ट्यूमर जैसे रोगों का इलाज अब इस पद्धति से सफलतापूर्वक संभव है। डॉ. गर्ग ने सर्जरी से पहले शुगर और बीपी नियंत्रण तथा बाद में पर्याप्त पानी व पौष्टिक भोजन के सेवन को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अनिवार्य बताया। ईएमसी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम और विश्वस्तरीय उपकरण मरीजों को एक ही छत के नीचे प्रभावी इलाज प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। डॉ. गर्ग ने सलाह दी कि यूरोलॉजी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें।


