भास्कर न्यूज | अमृतसर होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चंडीगढ़ में आयोजित ‘स्कूलज ऑफ एक्सीलेंस एजुकेशन सम्मेलन’ में स्कूल को ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 24 जनवरी को आयोजित इस समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल के प्रशासक विजयथ सेठ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। स्कूल को यह सम्मान वहां उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक, खेल के मैदान और प्रभावी शिक्षण वातावरण के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर चेयरमैन विजय सेठ और डायरेक्टर अंजना विजय सेठ ने अभिभावकों को बधाई दी। डायरेक्टर विक्रम सेठ ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि स्कूल अपने मोटो ‘वर्क वर्क्स’ के साथ निरंतर शैक्षिक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रिंसीपल शिल्पा विक्रम सेठ ने छात्रों के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया।


