अमृतसर| अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) ने 8वा कन्वोकेशन समारोह करवाया। इस दौरान बैच 2025 के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूजीसी के अध्यक्ष डॉ. विनीत जोशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवाचार और वैश्विक सोच के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के 400 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को स्वर्ण एवं रजत पदकों से नवाजा गया। एजीसी के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने स्नातकों को ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजनेश अरोड़ा ने नैतिक मूल्यों और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया, जबकि प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने इस दिन को विद्यार्थियों के चरित्र और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताया।


