अमृतसर| वल्ला बाईपास स्थित प्रसिद्ध टस्काना कैफे एंड रेस्टोबार में एक ग्रीट एंड मीट कार्यक्रम करवाया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित अतिथियों ने हिस्सा लिया। समागम में बतौर मुख्य मेहमान विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह पहुंचे। रेस्टोबार के मालिक सुखराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें अतिथियों एवं आयोजकों ने भाग लेकर हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में आगोश होल्डिंग हैंड्स के विशेष प्रतिभा वाले बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। टसकाना की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।


