60 की उम्र में कुर्सी दौड़, सतोलिया व रस्साकशी में जोर आजमाइश

बांसवाड़ा| अनुभव, हुनर और स्कूली दिनों की यादें उस समय फिर से ताजा हो गईं जब जिला खेल स्टेडियम पर वरिष्ठजनों ने कुर्सी दौड़ से लेकर नीर पत्थर जैसी प्रतियोगिताओं में जोर अजमाइश की। आश्रय सेवा संस्थान की ओर से संचालित आश्रय डे केयर ने रविवार को को वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इनमें कुर्सी दौड़, नींबू दौड़, सतोलिया, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और नीर-पत्थर जैसी रोचक और स्वास्थ्य वर्धक प्रतियोगिताएं हुईं। सतोलिया प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप टीम और महिला वर्ग में झांसी की रानी टीम विजेता बनी। समापन समारोह में बतौर अतिथि पूर्व सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि वरिष्ठजनों के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं हमारी सामाजिक संरचना को मजबूत करती हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन वृद्धजनों को मनोरंजन और सम्मान का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सेवानिवृत एएसपी शांतिलाल चौबीसा, भारत विकास परिषद से रविंद्र मेहता, जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा और शिक्षाविद प्रकाश पंड्या ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत शिक्षक पर्यावरण प्रेमी डॉ. दीपक द्विवेदी का भी सम्मान किया। राजेश भावसार ने कमेंट्री कर वरिष्ठजनों का उत्साह बढ़ाया। संस्थान के संस्थापक सचिव नरोत्तम पंड्या ने आश्रय डे केयर की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कुर्सी दौड़ पुरुष: प्रवीण वसानिया, मोहम्मद यूनुस, धीरज दोसी। कुर्सी दौड़ महिला: सुनीता बम, नैना जैन, कृष्णा जोशी। नींबू दौड़ महिला: नैना जैन, साधना देवड़ा, शीला पंचाल। नींबू दौड़ पुरुष: रामशंकर जोशी, गिरधारी नागर, नीरज मेहता। 100 मी. दौड़ पुरुष: मोहम्मद यूनुस, रामशंकर, धीरज दोसी। 100 मी. दौड़ महिला: साधना देवड़ा, दक्षा उपाध्याय, शशि कटारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *