अमेरिका: माइनस 60 तापमान… न्याय की मांग में जुटे हजारों लोग

मिनियापोलिस | ये तस्वीर अमेरिका के मीनियापोलिस की है। यहां इन दिनों तापमान माइनस 6 से माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन ट्रम्प पुलिस- इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) के खिलाफ इतना आक्रोश है कि लोग इस सर्दी में भी घरों से बाहर निकले और प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पिछले महीने आईसीई एजेंट की गोली से मारी गई रीनी निकोल गुड की याद में बनाए गए स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। स्मारक में लोगों ने फूल, मोमबत्तियां और भावनापूर्ण संदेश लिखकर रीनी के लिए न्याय की मांग की। बता दें कि 37 वर्षीय रीनी एक कवयित्री और तीन बच्चों की मां थी। पोर्टलैंड एवेन्यू और ईस्ट 34वीं स्ट्रीट के पास उन्हें 7 जनवरी 2026 को आईसीई एजेंटों ने अवैध अप्रवासियों की खोजबीन के दौरान गोली मार दी थी। लोगों ने उसकी याद में स्मारक बनाया है। लोग आईसीई को हटाने की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *