श्रीगंगानगर| राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने स्थित अन्न क्षेत्र श्रीराम मंदिर के हनुमान चौक बालाजी दरबार में शनिवार रात दिव्य भजन संध्या में होली के भजनों की धूम रही। आई फाल्गुन की बहार, होली खेलो नंदकुमार… जैसे भजनों ने भाव विभोर कर दिया। अजय कृष्ण स्वामी, घनश्याम बिनानी, केके शर्मा, अभय शंकर स्वामी, गोकुल जैन, सतीश गुप्ता, अंकुर मक्कड़ व प्रेम स्वामी आदि ने भजन प्रस्तुत किए। प्रारंभ में अजय कृष्ण स्वामी ने पूजन करवाया। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को रात्रि 8 से 11 बजे तक दिव्य भजन संध्या होती है। शुक्ल पक्ष की नवमी को पूरी रात का जागरण, प्रत्येक माह अमावस्या एवं पूर्णिमा पर भंडारा लगाया जाता है।


