भागवती दीक्षा का कंकू पत्रिका का लेखन

बाड़मेर | बाड़मेर के मालू परिवार की मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भगवती दीक्षा की कंकू पत्रिका का लेखन कार्यक्रम रविवार को जेवीसी केयुप भवन में साध्वी सौम्यगुणा, दीप्तिप्रज्ञा एवं मयूरप्रिया की निश्रा में हुआ। मुमुक्षु की भागवती दीक्षा 5 मार्च को जैसलमेर में विराट चादर महोत्सव में आचार्य जिनमणिप्रभ सागर के कर कमलों से होगी। संयम अनुमोदना महोत्सव संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि मालू की भागवती दीक्षा के उपलक्ष्य में उनके परिवार की ओर से 13 से 15 फरवरी के मध्य तीन दिवसीय संयम अनुमोदना महोत्सव एवं दीक्षा कार्यक्रम की कंकू पत्रिका का लेखन कार्यक्रम में रविवार को गुरु-भगवन्तों की निश्रा एवं समाज के नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अमन ने बताया कि पत्रिका लेखन कार्यक्रम में शाः रतनलाल धनराज पूनमचन्द मालू परिवार की ओर से साध्वी भगवंतों का अभिनंदन एवं समाज के नागरिकों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में नवकार महामंत्र एवं गुरुवंदन के साथ पत्रिका लेखन प्रारम्भ हुआ। साध्वी सौम्यगुणा ने कहा कि कंकू पत्रिका लेखन ही महोत्सव का आगाज बिन्दु है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *