अमृत-2 योजना: जोन-बी में सीवरेज का 77% काम पूरा

भीलवाड़ा | नगर निगम ने अमृत 2.0 योजना के तहत शहर के जोन-बी में सीवरेज कार्य लगभग 77 प्रतिशत पूरा कर लिया है। निगम की ओर से इस परियोजना के लिए 229 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर सक्षम स्वीकृति प्राप्त की। इसके बाद रुडसिको जयपुर ने निविदाएं आमंत्रित कर कार्य आदेश जारी किया। परियोजना के तहत 126 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जानी है, जिससे करीब 23,000 घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही 10 एमएलडी क्षमता का अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाया जाएगा। ठेकेदार ने लगभग 118.57 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *