धौलपुर| राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग में व्याख्याता के आठ विषयों और ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए हुई प्रतियोगी परीक्षा-2025 की रिस्पॉन्स शीट 9 फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकेंगे। बाड़ी| बसेड़ी रोड के बटेश्वर खुर्द गांव के पास रविवार को दिन में सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक खेतों पर पशुओं को रोकने के लिए बांधे गए तारों में फंस गया। इस दौरान युवक के दोनों पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गए और वह अचेत होकर सड़क पर गिर गया। घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिजौली रविंद्र सिंह ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान धन्नू पुरा निवासी 30 वर्षीय विष्णु ठाकुर के रूप में हुई है। धौलपुर | आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत संस्कृत विषय में चयनित सफल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने का कार्यक्रम जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक 10 से 16 फरवरी तक खुला रहेगा। -पढ़िए स्पोर्ट्स पेज -पढ़िए फ्रंट पेज .महादेव मंदिर पर आरती कहां : सैंपऊ में समय: साय 7 बजे। सीबीएसई : 10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र हुए जारी धौलपुर| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्कूल अपने लॉगिन आईडी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थियों को वितरित कर सकते हैं। इस वर्ष देशभर में 41 लाख से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।


