निहालगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों ने अधेड़ महिला से ढाई लाख के आभूषण ठगे, बोले-

भास्कर न्यूज। धौलपुर निहालगंज थाना क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है। ओडेला रोड़ पर दो युवकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर की परेशानियां दूर करने का झांसा देकर उसके सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए और फरार हो गए। मामला शनिवार का है। जिरौली निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पीडिता सर्वेश पत्नी संतोष उम्र 50 ने बताया कि वह अपने आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उनसे मिले और बातचीत में उलझा लिया। युवकों ने खुद को समस्या समाधान करने वाला ज्योतिषी और मंत्रों उपचार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि अम्मा क्यों परेशान है। हमारे पास मंत्र हैं सब ठीक कर देंगे। चिकनी-चुपड़ी बातें कर महिला को विश्वास में लिया। झांसे में आकर महिला ने कुंडल, सोने के झाले ,चांदी की पायल सहित घर से लाए अन्य आभूषण उन्हें सौंप दिए। इस तरह की ठगी में आरोपी किसी जादू या मंत्र से नहीं, बल्कि बातचीत से काम करते हैं। वे पहले सामने वाले की परेशानी पहचानते हैं और उसी को हथियार बनाते हैं।” उनके अनुसार, खुद को ज्योतिषी या समस्या समाधानकर्ता बताना केवल भरोसा जीतने की प्रक्रिया होती है। डॉ. शर्मा बताते हैं, “मंत्र, फूंक या कुंडल उतरवाने की प्रक्रिया ध्यान भटकाने का तरीका है। जैसे ही आभूषण हाथ में आते हैं, आरोपी मौके से निकल जाते हैं। सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति समस्या दूर करने का दावा करे तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। आभूषण, नकदी या मोबाइल किसी अजनबी के हाथ में न दें। अकेले होने पर बातचीत से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या 112 पर सूचना दें। जिले में झांसा देकर ठगी को लेकर पूर्व में भी मामले सामने आ चुके है। शहर के गुलाब बाग चौराहे से ऑटो में बैठी दो महिलाएं अपने यूपी के पिनहाट क्षेत्र के गांव से पीहर बसेड़ी उपखंड में जा रही थी तभी दो युवक आए और उनकों झांसा देकर उनसे सोने चांदी के अभूषणों को लेकर फरार हो गए। वही बाड़ी क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस की ओर से ठगी गिरोह का अभी खुलासा नही कर सकी है। युवकों ने आभूषणों को मुट्ठी में रखकर फूंक मरवाई और समस्याओं को दूर फेंकने की बात कह मौके से चले गए और काफी देर तक वापस नहीं लौटे। तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। पीडिता ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना को लेकर मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। बेटी के झाले और लोंग भी रखी थी पर्स मंे ठगों ने महिला के पास पर्स में रखे झाले और लोंग भी ठग ली। यह दोनों आभूषण उसकी बेटी के थे और वह उन्हें साफ करवाने के लिए आभूषण के पास ले जा रही थी। तभी रास्ते में मिले युवकों ने उसे ठग लिया। संभावना जताई जा रही है कि युवकों पहले रैकी की। डॉ. अरविंद शर्मा, अपराध मनोवैज्ञानिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *