धौलपुर| गोपाल बस्ती के गौशाला पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। महंत हनुमान दास महाराज ने आशीर्वाद वचन दिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। मुख्य वक्ता के तौर पर राजेश प्रांत सह शारीरिक प्रमुख का बौद्धिक रहा। जिन्होंने संबोधित करते हुए हिन्दू समाज को भेदभाव छोड़कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। साथ ही हिन्दू समाज को देश की वर्तमान परिस्थिति में समाज की क्या भूमिका हो का संदेश दिया। संचालन ललित कुलश्रेष्ठ जिला सह कार्यवाह ने किया। कवयित्री प्रिया शुक्ला ने कविता के माध्यम से वर्तमान हिन्दू समाज के नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने के लिए मातृ शक्ति पर विचार रखे। कवि मनोज बेचैन, कवि गौरव ने भी वर्तमान समाज पर काव्य पाठ किया। इस मौके पर लज्जाराम तोमर, पूरण, रविंद्र चौहान, हरीश, केशव, सामाजिक कार्यकर्ता तनुज, विनीत, संदीप शर्मा, जय शिव राणा, योगेश पाण्डे, यशपाल, सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति और कॉलोनी वासी मौजूद रहे।


