मौसम फिर पलटा; दिन और रात का पारा 3°0 लुढ़का

जयपुर | प्रदेश में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। ज्यादातर शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस तक रही। हालांकि, दिन में सर्दी का असर खास नजर नहीं आया। सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 4.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, दिन के पारे में सबसे ज्यादा 3.8 डिग्री की गिरावट पाली (26.4 डिग्री) में दर्ज की गई। रात के तापमान में सबसे बड़ी गिरावट भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *