अक्षय सेवा संस्था ने नेत्र जांच व ऑपरेशन कैंप लगाया

भीलवाड़ा | हरी सेवा धाम में अक्षय सेवा संस्था आई कैंप का आयोजन किया गया। संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि हरिसेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज, विधायक अशोक कोठारी, सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, चंबल प्रोजेक्ट एवं पीएचईडी के एसई विनोद गर्ग, लायन्स हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आई कैंप की शुरुआत की। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्र देव आर्य ने बताया कि इस कैंप में रोगियों के आंखों की जांच की गई एवं ऑपरेशन के लिए चयन किया गया जिनके जाले का निःशुल्क ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल में किया जाएगा। साथ ही चयनित रोगियों के दवाइयां, चश्मे, आवास, भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि इस कैंप का आयोजन संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने उनके पिता श्याम लाल नागोरी एवं माताजी बनारसी देवी नागोरी की स्मृति में करवाया। इस अवसर पर सचिव सुनील व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी, राजेश शर्मा अरबन बैंक, राज कुमार शर्मा, बलराज शर्मा, राकेश जोशी, अनीता चौधरी, मनीषा बाकलीवाल, नीलेश शर्मा, रामजस चौधरी, विष्णु सोडाणी, राधेश्याम पत्रिया आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *