फरवरी के तीसरे सप्ताह से तापमान और बढ़ने का अनुमान:13.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, पिछले साल भी 14 डिग्री था

मौसम का मिजाज ब करवट लेने की तैयारी में है। धीरे-धीरे मौसम अब सामान्य हो चला है। फरवरी का दूसरा सप्ताह ही संकेत कर रहा कि इस माह के अंत तक मिजाज और बदलेगा। क्योंकि रात का तापमान 14 डिग्री के करीब पहुंच रहा है और पिछले साल भी इतना ही तापमान था। दरअसल लोग सोच रहे थे कि इस साल होली मार्च के शुरूआती दिनों में हैं तो कहीं ठंडक ना हो मगर ऐसा महसूस नहीं हो रहा कि होली तक सर्दी बरकरार रहेगी। मौजूदा हालात में जो तापमान धीरे-धीरे करवट बदल रहा है उससे लगता है कि होली तक पंखे चलाने की जरूरत महसूस हो सकती है। इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही 14 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की शनिवार के मुकाबले कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने फरवरी के दूसरे सप्ताह तक तो तापमान सामान्य रहना बताया था। तीसरे सप्ताह से तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के संकेत हैं। यानी तीसरे सप्ताह में जब तापमान सामान्य से ज्यादा होगा तो दिन में पहने जाने वाले गर्म कपड़ों से लोगों को छुटकारा मिलेगा। मौमस विभाग के मुताबिक रात के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *