शेखावत कॉलोनी में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ

चूरू | शेखावत कॉलोनी में शनिवार देर शाम हनुमान चालीसा भक्त मंडली की तरफ से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन भी हुआ। स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मंडली के किशनलाल किरोड़ीवाल ने बताया कि मंडली की तरफ से हर शनिवार को घर-घर जाकर तथा महीने की हर पूर्णिमा को शहर के किसी मंदिर में निशुल्क सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन किया जाता है। इस अवसर पर रामचंद्र सैनी, संदेश शर्मा, प्रभुदयाल सैनी, स्वदेश इंदौरिया, मनीष जांगिड़, विशाल सैनी, सांवरमल शर्मा, अशोक चौहान, राजकुमार सैनी, राहुल सैनी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *