CI के भाई की गोली मारकर हत्या करने का मामला:पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, होटल पर खाना खाने के बाद किया था फायर

जोधपुर रेंज के फलोदी जिले के देचू थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे स्थित एक होटल के बाहर मंगलवार देर रात को गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को देचू थाना पुलिस को सौंपा गया है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि देचू थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी झुंझार सिंह (35) पुत्र भेरू सिंह राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर नाथू सिंह पुत्र रतन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। बताया कि आरोपियों ने उनके बहनोई झुंझार सिंह की हत्या कर दी। इसको लेकर आरोपी देचू निवासी अभय सिंह, यशपाल सिंह, अर्जुन सिंह व बालेसर थाना क्षेत्र के खुडियाला गांव के दीपावतों की ढाणी निवासी राजू सिंह वह उदय सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। आरोप है की देचू में जमीन के कब्जे को लेकर विवाद के चलते झुंझार सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने गोली चला दी थी। जिसके चलते झुंझार सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के भाई पाली जिले में पुलिस निरीक्षक है। घटना मंगलवार 11 फरवरी की देर रात देचू थाना क्षेत्र के अनोपसिंह नगर की एक होटल पर आरोपी खाना खा रहे थे। खाना खाकर निकलने के दौरान सड़क पर गाड़ी लेकर झंझार सिंह आया था। जिसे देखकर आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। घटना के वक्त मृतक अपनी गाड़ी में बैठा था। उस पर फायर करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। सीने में गोली लगने के बाद घायल को पुलिस देचू के हॉस्पिटल लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *