रानीवाड़ा में आया भूकंम्प:5 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके, लोग घरों और दुकानों से बाहर निकले

जिले के रानीवाड़ा उपखण्ड में गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गये। जालोर जिले के रानीवाड़ा उपखण्ड के मंडगांव में करीब 5.30 बजे के आसपास 5 सेकेंड तक हल्के भूकम्प के झटके महसूस किए गये। जिससे लोग घरों व दुकानों से निकल कर बाहर आए। एक-दूसरे से जानकारी साझा करने लगे। रानीवाड़ा तहसीलदार हड़मत सिंह ने बताया कि मंडगांव में करीब 5 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए है। हालांकि इससे क्षेत्र में कोई नुकसान नही हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *