पटना | जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ पटना के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 9 फरवरी सुबह 11 बजे होगा। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भईयालाल राजवाड़े होंगे। प्रतियोगिता में कोरिया जिले के क्षेत्रों से प्रतिभागी जुटेंगे।


