कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: गणेशपुरा भदाना, हनुमान मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के पार्क के आसपास, हुसैनी नगर, संजय नगर इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: कॉमर्स कॉलेज और आसपास का क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: शिव सागर 1,2, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार, रोड नं. 1, रोड नं. 2, बीएसएनएल कार्यालय, सिओना रेस्तरां के पास, कोटा दाल मिल के आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक: लघु औद्योगिक क्षेत्र में राजस्थान पत्रिका और आसपास का क्षेत्र 1 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: रंगबाड़ी योजना सेक्टर-1 और 2, हरिओम नगर और कृष्णा नगर व आसपास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: होटल सेलिब्रेशन, आरएचबी कॉलोनी, मोदी हाउस बिल्डिंग के पास, वल्लभबाड़ी गुमानपुरा, पार्थ मेडिकल के पास, तलवंडी सेक्टर ए, बी और सी, एसएफएस कॉलोनी तलवंडी, पुराना और नया जवाहर नगर, आजाद मार्केट तलवंडी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी गली नं. 6 , 7, 8 की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 और 2 की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


