नवजीवन नर्सिंग होम के 34वें स्थापना दिवस पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

गिरिडीह|शहर के नवजीवन नर्सिंग होम का 34वां स्थापना दिवस 9 फरवरी पर नर्सिंग होम प्रबंधन की ओर से सेवा भावना के तहत तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9-11 फरवरी तक नर्सिंग होम परिसर में आयोजित होगा। नर्सिंग होम की संचालिका स्वाति बगेड़िया ने मीडिया को जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि शिविर के दौरान जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन सहित विभिन्न रोगों के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्वाति बगेड़िया ने कहा कि मानव सेवा के उद्देश्य से स्वर्गीय डॉ. दीपक बगेड़िया द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम की स्थापना की गई थी। उसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए हमारा प्रयास है कि अस्पताल की बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. अमिता राय, डॉ. नीरज सिन्हा सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *