भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पहली बार उमरिया पहुंचे:बजट को लेकर युवाओं से चर्चा; बोले-भाजपा में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को पहली बार उमरिया जिले के दौरे पर पहुंचे। महानदी बैरियर के पास युवाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे भरौला होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट पर जानकारी दी, बताया कि यह बजट युवाओं, मध्यम वर्ग और स्टार्टअप को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट को सरल भाषा में युवाओं तक पहुंचाना अनिवार्य प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट को सरल भाषा में युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से वे चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बजट में रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। अध्यक्ष बोले-भाजपा में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्याम टेलर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार था। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और दावेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों युवाओं और गाड़ियों के काफिले के साथ श्याम टेलर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *