डीडवाना में 400 स्टूडेंट्स ने साफ-सफाई का दिया संदेश:हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता और सीवरेज जागरूकता रैली निकाली

डीडवाना में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई ने स्वच्छता और सीवरेज के रख-रखाव पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सीवरेज प्रणाली के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना था। रैली का आयोजन आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशासी अभियंता राजकुमार नीना के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता रामेश्वर जाट के सहयोग से हुआ। स्वामी श्रीनिवासाचार्य शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मोहनलाल कच्छावा ने छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वच्छता और सीवरेज को लेकर किया जागरूक
यह रैली स्वामी श्रीनिवासाचार्य शिक्षण संस्थान से शुरू होकर सिंघीवास, महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल, कुमानिया वास, दादा बाड़ी और संतोषी माता मंदिर मार्ग से गुजरी और अंततः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से स्वच्छता और सीवरेज अपनाने का संदेश दिया। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं करने की अपील
कार्यक्रम के दौरान सीएपी की सविता शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों पर कूड़ा नहीं फैलाना चाहिए, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी से बचना चाहिए और सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करना चाहिए। शर्मा ने बताया कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीवरेज प्रणाली के लाभ गिनाए
प्रधानाचार्य मोहन लाल कच्छावा ने विद्यार्थियों को सीवरेज प्रणाली के लाभ समझाए। उन्होंने बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) घरेलू अपशिष्ट जल का उपचार कर उसे कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बनाता है। कच्छावा ने सीवर कनेक्शन के फायदे और उसके उचित रख-रखाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इस आयोजन में विद्यालय परिवार के अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, प्रेम बंद मेघवाल, हरेन्द्र, मिठ्दू कंवर और सुमित्रा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *