सफाई की पाठशाला: पढ़ाई के समय बच्चों से झाड़ू लगवाया, वीडियो वायरल

प्रतापपुर| सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत वासुदेवपुर दवनकरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल से सामने आया एक वीडियो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू लेकर स्कूल परिसर और शौचालय की सफाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि सफाई कार्य के लिए। ग्रामीण फुलसाय पैकरा ने कहा कि यदि स्कूल में सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और खंड शिक्षा अधिकारी की है, बच्चों की नहीं। गांव के उप सरपंच मुकेश राजवाड़े ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कोई नई घटना नहीं है। लंबे समय से स्कूल में बच्चों से सफाई करवाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *