कोडरमा में खुद को पुलिसकर्मी बता बुजुर्ग से की ठगी:सोने की अंगूठी निकाल दो बदमाश हुए फरार

कोडरमा जिले में ठगों ने एक नई वारदात को अंजाम दिया है। तिलैया थाना क्षेत्र के बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस के पास दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठग ली। पीड़ित बद्रीनारायण प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वे झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय में अपने मकान का होल्डिंग टैक्स जमा करने गए थे। बदमाशों के कमर में पिस्टल लटकी हुई थी वापस लौटते समय, घर से कुछ दूरी पर रांची-पटना मुख्य मार्ग से जैसे ही वे अपने घर की ओर मुड़े, एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग उनके पास आकर खड़े हो गए। वे सिविल ड्रेस में थे और उनकी कमर में पिस्टल लटकी हुई थी। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बद्रीनारायण प्रसाद को बताया कि आजकल ठग सक्रिय हैं और वे ऐसे ठगों की जांच के लिए निकले हैं। बातचीत के दौरान, उन्होंने बुजुर्ग से अपनी सोने की अंगूठी उतारकर झोले में रखने को कहा। बद्रीनारायण प्रसाद ने पहले घर जाकर अंगूठी उतारने की बात कही, लेकिन ठगों ने उन्हें बातों में फंसा लिया। उन्होंने बुजुर्ग की उंगली से सोने की अंगूठी उतारकर एक कागज में लपेटा और उनके झोले में डालने का नाटक किया। इसके बाद वे तुरंत वहां से फरार हो गए। जब बद्रीनारायण प्रसाद ने अपने झोले में हाथ डालकर कागज का टुकड़ा खोला, तो उसमें दो नकली अंगूठियां मिलीं। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों शातिर ठग घटनास्थल से भाग चुके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *