रोपड़ में ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत तलाशी अभियान:DIG नानक सिंह बोले- 150 से ज्यादा गिरफ्तार, 5 से ज्यादा हॉटस्पॉट पर कड़ी निगरानी

पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने रोपड़ जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत सघन तलाशी और चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान अगले 72 घंटों तक लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य गैंगस्टरों और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करना है। डीआईजी नानक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, उन्हें शरण देने वालों और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि रोपड़ रेंज में अब तक 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही, जिले में पांच से अधिक हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि जिले की सभी सब-डिवीजन में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल और बाहरी फोर्स को तैनात किया गया है। यह अभियान शाम और रात के समय भी जारी रहेगा। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि जो लोग अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें पंजाब पुलिस पूरा सहयोग देगी। हालांकि, अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पंजाब पुलिस के अनुसार, यह अभियान राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क को समाप्त करने के लिए निर्णायक साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *