महिला दिवस पर कार्यक्रम में 25 को उपहार दिए

बांसवाड़ा| महावीर इंटरनेशनल माही वीरा केंद्र ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर निचला घंटाला की आदिवासी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्र की अध्यक्ष भुवनेश्वरी मालोत ने महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा,श महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। देवताओं और राक्षसों की कहानियों से सीख लेकर अपनी शक्तियों को पहचानना जरूरी है। कार्यक्रम में 25 महिलाओं को साड़ियां, सेनेटरी पैड और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। सभी ने अपने विचार साझा किए। केंद्र की उपाध्यक्ष बीना गुप्ता ने संचालन किया। उन्होंने कहा, महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और एक-दूसरे की सहयोगी बनें। संरक्षक मित्तल ने शिक्षा और स्वच्छता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुषमा भट्ट, उषा पोरवाल, अर्चना नानावटी, उषा मखीजा और भारती तलरेजा ने सहयोग किया। ऋषि कन्या व्यास ने केंद्र के प्रकल्पों की जानकारी दी और सभी का आभार जताया। केंद्र की सचिव गीता चौधरी ने महिलाओं को बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *