एमपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:10 फरवरी से शुरू होंगे प्रश्नपत्र, 29,684 छात्र देंगे एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (एमपी बोर्ड) की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, जिसमें कक्षा 12वीं का पहला प्रश्नपत्र होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से प्रारंभ होंगी। 84 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंची इस वर्ष कुल 29,684 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।परीक्षा सामग्री का वितरण सिवनी जिला मुख्यालय स्थित भैरोगंज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से किया जा चुका है। धनोरा, बंडोल, छपारा, लखनादौन, आदेगांव, घंसौर, धूमा, सुनवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 84 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को निर्धारित रूट के अनुसार सामग्री सौंपकर संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील आठ परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नकल में डिजिटल उपकरणों के उपयोग को रोका जा सके। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भैरोगंज को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां सभी स्वध्यायी विद्यार्थी परीक्षा देंगे।जिले में कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 78 शासकीय और 6 निजी विद्यालय शामिल हैं। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी 81 केंद्रों पर, जबकि कक्षा 10वीं के विद्यार्थी सभी 84 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के डिजिटल डिवाइस, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। दो फ्लाइंग स्क्वाॅड बनाए सीसीटीवी कैमरों का मोबाइल से एक्सेस भी पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशन में दो फ्लाइंग स्क्वॉड दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक विकासखंड में दो-दो ब्लॉक स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड औचक निरीक्षण करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *