भिंड में दंपती से लूट, बदमाश फरार:बरहा-गिरवासा रोड पर कट्टे की दम पर जेवर ले गए; गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया

भिंड जिले के असवार थाना अंतर्गत बरहा-गिरवासा रोड पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर कटीले झाड़ डालकर रास्ता रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदावली गांव निवासी दंपती शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर कट्टे की दम पर लूटपाट की। आरोपियों ने महिला के पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ितों ने आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोग एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने यातायात बहाल कराया
सूचना मिलते ही असवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद पीड़ित दंपती को थाने ले जाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में असवार थाना प्रभारी नितेंद्र मावई ने लूट की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *