जयपुर में एसीबी ने AAO को किया अरेस्ट:10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, पेंशन बनाने की एवज में थी मांगी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोर AAO को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया है। एसीबी टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पेंशन बनाने की एवज में घूसखोर AAO ने रिश्वत की डिमांड की थी। एसीबी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने बताया- एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को शिकायत मिली। शिकायत में बताया- उसके पिता की मौत होने के बाद माता को पूर्ण पेंशन नहीं मिल रही है। पूरी पेंशन बनाने के एवज में पेंशन विभाग के AAO (द्वितीय) राजेश कुमार खण्डेलवाल परेशान कर रहा है। पूरी पेंशन बनाने और पहले का एरियर बनाने की एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा है। पूरी पेंशन के एवज में 10 हजार रुपए और पहले का एरियर बनाने की एवज में एरियर रकम का 10 प्रतिशत के हिसाब से घूस मांगकर दबाव बना रहा है। एसीबी की ओर से ट्रेप का आयोजन किया गया। एसीबी ने सत्यापन कर आरोपी राजेश खण्डेलवाल को रिश्वत देने के लिए परिवादी को भेजा। परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने सोमवार दोपहर रंगे हाथों अरेस्ट किया। एसीबी की ओर से अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *