राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में:शाम 3.30 बजे आएंगी, 3 बजे से हिनू-अरगोड़ा-राजभवन रूट होगा बंद

राष्ट्रपति के रांची आगमन काे लेकर शुक्रवार और शनिवार को शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दाे दिनाें के लिए सुबह 8 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनाें के प्रवेश पर पूरी तरह से राेक लगा दी गई है। शुक्रवार को दाेपहर 3 से शाम 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी राेक लगाई गई है। राष्ट्रपति के लिए निर्धारित रूट लाइन में 600 से ज्यादा ट्रैफिक जवानाें काे तैनात किया गया है। उक्त मार्ग पर काफिला आने-जाने से 30 मिनट पहले सभी सामान्य वाहनाें का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ड्यूटी में तैनात सभी ट्रैफिक जवानाें काे स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि एक भी सामान्य वाहन सवार काे निर्धारित रूट लाइन में प्रवेश नहीं करने दें। पूरी ट्रैफिक व्यवस्था की माॅनिटरिंग एसपी कैलाश करमाली खुद कर रहे हैं। आज दाेपहर 3 से 6 बजे के बीच इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे वाहन आज 3:30 से 6 बजे के बीच इस मार्ग का उपयाेग करने से बचें आज एयरपाेर्ट से निकलकर इस मार्ग से राजभवन तक जाएंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपाेर्ट से हिनू चाैक हाेते हुए बिरसा चाैक से मुड़कर अरगाेड़ा चाैक हाेते हुए हरमू चाैक से सहजानंद चाैक के रास्ते न्यू मार्केट चाैक से हाॅटलिप्स चाैक, एटीआई माेड़ हाेते हुए राजभवन पहुंचेंगी। कल इस रास्ते से बीआईटी मेसरा जाएंगी राष्ट्रपति राजभवन से रणधीर वर्मा चाैक हाेते हुए हाॅटलिप्स चाैक, कांके राेड हाेते हुए रिंग राेड से नेवरी गाेलचक्कर, फिर बीआईटी माेड़ से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी।
कल 9:30 से 1:30 बजे के बीच इस मार्ग में जाने से बचें कल अन्य जिलों व आसपास से रांची आने वाली गाड़ियां इन मार्गों का करें उपयोग रांची रेलवे स्टेशन जाने वाली सभी गाड़ियां मेन रोड से कांटा टाेली प्लाईओवर के नीचे से बहुबाजार के रास्ते परिचालन कर सकेंगी। कांके से शहर में आने वाली सभी छोटी गाड़ियां रिंग रोड से पंडरा व पिस्का मोड़ के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगी। यह व्यवस्था सुबह 9:30 से 11 बजे तक लागू रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *