रांची में 15 पदों पर होगी बहाली, आवेदन आज से:पीएम आवास योजना ग्रामीण के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जिलों में बनेगी पीएमयू

रांची जिले में प्रधानमंत्री आवास याेजना ग्रामीण काे धरातल पर उतारने के लिए काम करने का तरीका बदला जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर सभी जिलाें में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) की स्थापना की जा रही है। यूनिट में विभिन्न पदाें पर नियुक्ति हाेगी, ताकि आवास याेजना के तहत घर बनाने में तेजी आ सके। रांची जिले में बनी पीएमयू में भी 15 पदाें पर बहाली हाेगी। इसमें जिला प्रशिक्षण समन्वयक का एक, लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर का एक, प्रखंड समन्वयक के सात, प्रखंड स्तर के लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के छह पदाें पर नियुक्ति हाेगी। सभी पदाें पर नियुक्ति के लिए 14 फरवरी से ऑनलाइन अावेदन लिए जाएंगे। रांची जिले के लिए ऑनलाइन आवेदन http://applyrdd.jharkhand.gov.in बेवसाइट पर जाकर किया जा सकता है। 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। 25 से 27 मार्च तक प्राप्त आवेदनाें का सत्यापन हाेगा। 5 अप्रैल तक सत्यापित सूची का प्रकाशन और दावा-आपत्ति के लिए आवेदन जमा लिया जाएगा। इसके बाद 16 अप्रैल तक त्रुटियों काे दूर कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 मार्च काे अर्हता परीक्षा और 30 अप्रैल को रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है। निर्धारित पदाें पर नियुक्ति तीन वर्षाें के लिए कांट्रेक्ट के आधार पर हाेगी। लेकिन प्रत्येक वर्ष चयन समिति द्वारा कर्मचारियों के कार्याें का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्य संताेषप्रद हाेने पर ही कांट्रेक्ट बढ़ाया जाएगा। काम संताेषप्रद हाेने पर प्रत्येक वर्ष मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ाेतरी भी की जाएगी। रूलर मैनेजमेंट की ​डिग्री व कम्प्यूटर जानने वालाें काे माैका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *