11 दिन में 3 लेपर्ड और 1 टाइगर की मौत:एक फंदे पर लटका मिला, दूसरे को कुल्हाड़ी से मारा, तीसरा एक्सीडेंट में खत्म, बाघिन का शव मिला

अलवर में सोमवार सुबह एक और लेपर्ड की मौत हो गई। कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड के नांगलहेड़ी गांव के मुख्य रोड पर लेपर्ड का शव मिला। DFO अभिमन्यू साहरण के अनुसार रोड पर एक्सीडेंट से मौत होने की आशंका है। अभी पोस्टमार्टम कराया गया है। अलवर जिले में पिछले 11 दिन में 3 लेपर्ड और एक टाइगर की मौत हो चुकी है। सोमवार को कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड के बीच नांगलहेड़ी गांव में मुख्य रोड पर लेपर्ड मरा मिला। जिसकी रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। 2 दिन पहले नारायणपुर के खरकड़ी गांव में किसान ने लेपर्ड को कुल्हाड़ी से मार दिया था। 11 दिन पहले 28 जनवरी प्रतापगढ़ के गुवाड़ा में लेपर्ड पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। लेपर्ड के अलावा 7 दिन पहले अकबरपुर रेंज में टाइग्रेस एसटी 28 का शव जंगल में पड़ा मिला था। लेपर्ड पेड़ पर लटका मिला 26 जनवरी शाम घटना प्रतापगढ़ के गुवाड़ा गांव में पेड़ पर लेपड़ फंदे पर लटका था। अधिकारियों ने 28 जनवरी को इसकी जानकारी सामने रखी। बाद में पता लगा कि वन प्रशासन ने एक ग्रामीण को अरेस्ट किया। जिसके खेत में पशुओं को रोकने के लिए फंदा लगा था। उसी में लेपर्ड पहले फंसा। उसके बाद फंदे सहित पड़े पर चढ़ा तो फंदा कस गया। पेड़े पर लटके-लटके लेपर्ड की मौत हो गई थी। 7 दिन पहले बाघिन मरी मिलीं सरिस्का में अकरबुर रेंज में 7 दिन पहले बाघिन ST-28 की मौत हो गई। बाघिन का 24 घंटे पुराना शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने माना कि दो टाइगर के बीच फाइट में बाघिन की मौत हुई है। बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि बाघिन की किससे फाइट हुई थी। माना यह गया कि एसटी 14 से फाइट में माैत हुई है। बाघिन के शरीर के पिछले हिस्से पर 2 बड़े घाव थे और कुछ घाव छोटे थे। किसान ने लेपर्ड को कुल्हाड़ी मारी 2 दिन पहले अलवर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी कला में किसान और लेपर्ड के बीच संघर्ष हो गया। 10-15 मिनट तक चले संघर्ष में लेपर्ड की मौत हो गई। वहीं किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बात में पता चला कि किसान ने अपने बचाव के लिए लेपर्ड को कुल्हाड़ी मारी थी। जिसमें लेपर्ड की मौत हो गई। इस तरह 11 दिन में 3 लेपर्ड व एक टाइगर की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *