नगर निगम कार्यालय में नोट गिनते VIDEO:रिश्वत का आरोप; अधिकारी ने बताया- नियमित कार्य है

सिंगरौली नगर निगम में पदस्थ राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य का एक वीडियो सोमवार को सामने आया है। इसमें कार्यालय के भीतर नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि राजस्व अधिकारी किसी काम के एवज में पैसे ले रहे हैं। आरोपों के बीच राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य ने अपनी सफाई पेश की है। वैश्य ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक टैक्स, शुल्क और अन्य राजस्व मदों की राशि जमा करने आते हैं। इस दौरान अक्सर नकद भुगतान भी किया जाता है। राशि गिनते समय या खुले पैसे लौटाते वक्त नोट गिरना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा दृश्य किसी भी प्रकार से रिश्वत या अवैध लेन-देन से संबंधित नहीं है। यह पूरी तरह से नियमित कार्यालयीन प्रक्रिया का हिस्सा है। वैश्य ने बताया कि वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में जमा होने वाली हर राशि का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होता है और सभी लेन-देन शासन के नियमों के तहत होते हैं। नहीं मिली शिकायत इस पूरे मामले पर नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। हालांकि, वीडियो में कोई आवाज नहीं है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि मामला किस संदर्भ का है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पैसे के लेन-देन को लेकर कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत आती है, तो नियमानुसार जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *